लफ़्ज़ अलीगढ़ में आलोक श्रीवास्तव से रू-ब-रू साहित्य प्रेमी

प्रभा खेतान फाउंडेशन की साहित्यिक पहल लफ़्ज़ के अंतर्गत अलीगढ़ में आयोजित विशेष संवाद सत्र में सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार और वरिष्ठ पत्रकार आलोक श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति से साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।